जमुई: राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के विरोध में जमुई में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च
Jamui, Jamui | Jul 23, 2026 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर गुरुवार 1 बजे के करीब जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन से कचहरी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेताओं और छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की।