आरा: आरा कोर्ट ने लड़की से छेड़खानी के दोषी को सुनाई दो साल कैद और अर्थदंड की सजा
Arrah, Bhojpur | Nov 30, 2024 आरा कोर्ट में लड़की से छेड़खानी के दोषी को 2 साल कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। करीब 13 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी किए जाने के मामले में पोक्सो के विशेष न्यायाधीश सह षष्तम एडीजे अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को आरोपित धर्मेंद्र यादव को दो वर्ष के कारवास तथा कुल 10 हजार 500 रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।