ठेठईटांगर: पंडरीपानी जलडेगा रोड पर टेम्पू पलटने से कई लोग घायल
मंगलवार दोपहर 12:30 बजे ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी जलडेगा रोड पर एक सवारी टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि टेम्पू तेज रफ्तार में था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जा