सिरोही: सिरोही पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग को भगाने और छेड़छाड़ के दोषी को 5 साल कैद, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
Sirohi, Sirohi | Apr 11, 2026 सिरोही पॉक्सो विशेष कोर्ट ने नाबालिग को भगाने और छेड़छाड़ के एक आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश अनूप कुमार पाठक ने आरोपी पर 50,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक मोहन सिंह देवड़ा ने बताया कि यह मामला पिंडवाड़ा तहसील के एक थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई