जहानाबाद: पंचमोहल्ला गिलान में पुलिस ने छापेमारी की, 100 लीटर शराब और 35 पुड़िया स्मैक के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया
नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंचमोहल्ला गिलान पर कार्रवाई की। जहां की पुलिस ने घर से 100 लीटर शराब और 35 पुड़िया स्मैक को बरामद किया। साथ ही साथ मां बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया है। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे SDPO ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई बहुत से कारोबारी भागने में सफल रहे लेकिन हम लोगों ने 3 प्राथमिकी दर्ज की है।