मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्यालय में भारतीय शर्मा ने संस्कृत में पुनर्मूल्यांकन में 33 अंक बढ़ाए, विद्यालय टॉप किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहर थाना की कक्षा 12वीं की छात्रा भारती शर्मा ने पुनर्मूल्यांकन के बाद शानदार सफलता हासिल की।पुनर्मूल्यांकन का परिणाम आने पर सभी आश्चर्यचकित रह गए। संस्कृत विषय में छात्रा के 33 अंक बढ़ गए और उसके कुल अंक 66 से बढ़कर 99 हो गए। इस उल्लेखनीय सुधार के साथ भारती शर्मा ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक 477(95.40%) प्राप्त किए।