डाक कांवड़ लाने में जिस तरह भक्तों के भाव, विचार और कर्मों में अद्भुत चपलता और तेजी दिखाई देती है, ठीक वही उत्साह और अधीरता हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल को भगवान शिव के शिवलिंग पर अर्पित करने में भी दिखाई देती है। मीलों की कठिन यात्रा पूरी करने के बाद जैसे ही भक्त अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, उनके कदमों में एक नई ऊर्जा आ जाती है। मन में बस एक ही भाव रहता है—जल्द से जल्द भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना और श्रद्धा उनके चरणों में अर्पित करना। नूंह रोड स्थित बाबा कमलदास मंदिर से 36 वीं बार डाक कांवड़ लेने गए युवक़ों ने आज निर्विघ्न रूप से जल भोले बाबा के प्रतीक लिंग स्वरूप पर अर्पित कर दिया।
Palwal, Palwal | Aug 11, 2026