गिरिडीह: उपायुक्त ने जनगणना-2027 में अधिक भागीदारी के लिए ज़िलेवासियों से की अपील
उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार को 4 बजे डीसी ऑफिस से जिलेवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 का कार्य पूरे देश में प्रारंभ हो चुका है। इसके प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना का कार्य किया जा रहा है।