नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया, भाजपा को दिया समर्थन
Nagaur, Nagaur | Oct 30, 2024 नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश सुथार ने बुधवार को अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ खींवसर उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी से वापस ले लिया। और निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश सुथार ने नामांकन पत्र वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे दिया।