कुंडम: कुंडम के तिलसानी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार
कुंडम थाना क्षेत्र के तिलसानी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार अजय प्रजापति घायल हो गए। अजय गोकलपुर से काम के सिलसिले में कुंडम जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अजय को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुं