नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में चोरों का आतंक, ग्रामीण परेशान, चोरों ने काटे बिजली के तार
नौगांवा सादात खेड़ा गांव में देर रात करीब 11:50 बजे शिव मंदिर के ट्रांसफार्मर का तार चोरों ने काट डाला। आरोप है कि अंधेरा करके गांव में चोरी की योजना बनाई गई थी। लेकिन जैसे ही अंधेरा हुआ, सतर्क ग्रामीणों ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।