नौगावां सादात: नौगांवा की युवती के परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, युवक बाइक पर बैठाकर गजरौला में छोड़ गया
नौगांवा थाना क्षेत्र में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युक्ति ने बताया है की जेल में बंद युवक व उसका एक दोस्त उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है युवक जबरदस्ती बाइक पर बैठकर उसे अपने साथ ले गया और गजरौला के चौपला पर छोड़कर फरार हो गया।