नौगावां सादात: पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से नौगांवा क्षेत्र के ग्रामीण हुए परेशान, पुल के ऊपर बह रही हैं गंगा
आपको बता दे की पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण हरिद्वार में बिजनौर बैराज से लगातार गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि नौगांव तहसील क्षेत्र के गांव बसतपुर में स्थित बने पुल के ऊपर से गंगा बह रही है। जिसकी वजह से आसपास के ग्रामीण काफी परेशान है। वहीं बाढ़ खंड के अधिकारियों ने भी लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।