भरतपुर: कल सोमवार को शहर के कई इलाकों में एक घंटे की होगी बिजली कटौती
भरतपुर शहर के कुछ इलाकों में सोमवार, 22 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। BESL के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि RRVPNL द्वारा 132 केवी जीएसएस में अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण 11 केवी एमईएस, सिटी, वैगन फैक्ट्री एवं कॉलोनी फीडर पर प्रभावित होंगे।