निवाई: मंडी में पुलिस चौकी हटाने की मांग, सचिव ने एसडीएम को लिखा पत्र
Niwai, Tonk | Jun 22, 2026 निवाई कृषि उपज मंडी सचिव डॉ. कमलकिशोर सोनी ने एसडीएम को पत्र लिखकर मंडी परिसर में बनी अस्थायी पुलिस चौकी का पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की है। 18 मार्च 2021 को व्यापारी सत्यनारायण खंडेलवाल की हत्या और लूट के बाद भय के चलते मंडी बंद रही थी। तब जनरेटर रूम व जर्जर कंप्यूटर कक्ष में अस्थाई व्यवस्थाकी थी।