भिनाय: भारत विकास परिषद, शाखा भिनाय की बैठक संपन्न, शपथग्रहण समारोह 6 सितंबर को होगा आयोजित
Bhinay, Ajmer | Aug 16, 2026 भारत विकास परिषद शाखा भिनाय की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे कुंड के बालाजी परिसर में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश भट्ट ने की।पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी की अगवानी में बैठक का आयोजन हुआ।परिषद के पदाधिकारियों ने सम्बोधित कर रीति नीति से अवगत करवाया तथा विभिन्न जानकारी दी गई।बैठक में पांच प्रमुख निर्णय और प्रस्ताव लिए गए है।