इंदौर: इंदौर में बढ़ने लगी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की मांग, मौजूदा फ्लाईट्स को नियमित करने को लेकर भी की जा चुकी है मांग
Indore, Indore | Apr 11, 2024 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट बढ़ाए जाने की मांग लगातार की जा रही है। ऐसे में टूर एजेंसी संचालक ने इंदौर से थाईलैंड बैंकाक और मलेशिया के लिए एयरलाइन कंपनी से फ्लाइट की मांग की है। इसके साथ ही इंदौर से दुबई और शाहजहां चलने वाली सप्ताह में एक बार फ्लाइट को भी प्रतिदिन करने की मांग की जा रही।