घर तो मिला, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं!
📍 उरला स्थित BSUP कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवार आज भी पीने के पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में न नियमित सफाई होती है और न ही पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। कई महिलाओं को रोजाना 500 मीटर से 1 किलोमीटर दूर तक जाकर पानी लाना पड़ता है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डेरापारा से विस्थापित कर यहां बसाए गए परिवारों का सवाल है कि आखिर 3 साल बाद भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं कब मिलेंगी?
क्या प्रशासन इस समस्या पर ध्यान देगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Urla #BSUPColony #Birgaon #RaipurNews #ChhattisgarhNews WaterCrisis CleanlinessIssue GroundReport LocalNews News22Bharat PublicIssue Raipur CGNews ViralNews WaterProblem BirgaonNews