अंबिकापुर: 1 मई से प्रस्तावित जनगणना में केंद्र सरकार के गजट में ओबीसी कॉलम शामिल नहीं किए जाने पर लक्ष्मी गुप्ता ने जताया विरोध
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार 1 मई से प्रस्तावित जनगणना में केंद्र सरकार के गजट में ओबीसी कॉलम शामिल नहीं किए जाने पर सर्व समाज ने विरोध जताया है। सरगुजा सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।