बारां: बारां शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश, मकानों के टीन टप्पर उड़े, दो घंटे से बिजली गुल
Baran, Baran | May 5, 2025 बारां शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह 9 बजे तेज धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।आंधी से मकानों के टीन टप्पर उड गये।मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई।शहर में तेज आंधी के चलते नाकोड़ा बाबजी नगर सहित कई क्षेत्रों की बिजली दो घंटे से गुल रही।