भादरा: पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन ने विधायक बेनीवाल का सम्मान किया
भादरा। स्थानीय कामधेनु पैलेस में बुधवार को सुबह 11बजे पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन ने विधायक संजीव बेनीवाल के सम्मान में समारोह आयोजित किया इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष ह्रदय गोदारा के नेतृत्व में एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शॉल, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में डीलर्स व किसानों की समस्याओं के समाधान पर विचार व्यक्त किए गए।