अंबिकापुर: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान, पद नहीं छोड़ना संविधानिक व्यवस्था में नहीं
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ने को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया जहां उन्होंने कहा कि हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संविधानिक व्यवस्था में नहीं है पता नहीं क्या सोचकर ममता बनर्जी ऐसा कर रही है। सदन का कार्यकाल सिर्फ 5 साल का रहता है।