कौंच: कोंच में चंदकुआ चौराहे पर ग्रेट निकोबार बचाने और कॉरपोरेट लूट रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
Konch, Jalaun | Jun 15, 2026 कोंच नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सोमवार शाम 6 बजे चंदकुआ चौराहे पर ग्रेट निकोबार को बचाने और कथित कॉरपोरेट लूट रोकने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में लोगों से समर्थन जुटाया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।