भीलवाड़ा: हमीरगढ़ में टेम्पो ट्रैवलर ने हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, बिजनेसमैन की बर्थडे पर हुई मौत, 12 दोस्त घायल
भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। एक्सीडेंट में अजमेर के बिजनेसमैन की मौत हो गई। हादसे में उनके 12 से ज्यादा दोस्त घायल हुए हैं। हादसे के समय सभी ट्रैवलर में डांस कर रहे थे।बिजनेसमैन का गुरुवार को बर्थडे था। वो अपने दोस्तों के साथ सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) के दर्शन कर वापस अजमेर लौट रहे थे।