राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में चिखली चौकी पुलिस ने चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरी में गाली गलौज कर शांति भंग करने वाले दो बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है और दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।