बांका: बांका शहर में किराना दुकान में हुई चोरी, चोर नगद और सामान लेकर फरार
Banka, Banka | May 28, 2026 बांका शहर के बाबू टोला स्थित डॉ. सुनील झा क्लिनिक के समीप ओम किराना स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 8 हजार रुपये नकद एवं लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के कॉस्मेटिक सामान लेकर फरार हो गए।गुरुवार की सुबह 10 बजे दुकान संचालक निरंजन कुमार ने बताया कि रोज की तरह रात में दुकान बंद कर वह घर चले गए थे।