मड़िहान: मड़िहान के देवरी में अपर आयुक्त ने निर्मलाधीन विंध्य विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, गुणवत्ता विहीन बालू देखकर हुए नाराज
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे अपर आयुक्त डॉ विश्राम ने देवरी कला स्थित निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बालू की घटिया क्वालिटी देखकर नाराजगी व्यक्त की। विश्व विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन साइड। ऑफिस। मैटेरियल। टेस्टिंग लैब। मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा। सरिया व ईट देखकर टेक्निकल विभाग से जांच करने की बात कही।