मड़िहान: मड़िहान थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना मड़िहान पर पंजीकृत उत्तर प्रदेश गीरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण के अभियोग में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर 12:00 कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के वांछित दो अभियुक्त गुड्डू नट व डब्लू नट पुत्रगण उमाशंकर नाथ निवासी लालपुर थाना मड़िहान को गिरफ्तार किया गया