कांगड़ा : गगल में भारी बारिश के चलते धर्मशाला रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे बनी नालियां पानी से ओवरफ्लो हो गईं, जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहता नजर आया।
Kangra Express
वीडियो में सड़क पर जमा पानी और नालियों से बहते पानी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नालियों की उचित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
Kangra, Kangra | Aug 13, 2026