करछना: धनुहा गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
नैनी थाना अंतर्गत धनुहा गांव में चारपाई पर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध हजारी लाल भारतीया अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। सुबह पास घर वालों ने पास जाकर देखा तो वह खून से लटपट चारपाई पर पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना होने पर एसीपी करछना,नैनी थाना प्रभारी तथा डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम भेज जांच में जुटी।