इटावा: टकरूपुरा गांव के समीप बाइक सवार मामा-भांजे को तेज रफ्तार टेम्पो ने मारी टक्कर, मामा की हुई मौत व भांजा हुआ घायल
Etawah, Etawah | Feb 22, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के नगला केहरी के रहने वाले 38 वर्षीय गजेन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह अपने भांजे रानू के साथ बाइक से बहन के घर बरचौली जा रहे थे। तभी लवेदी थाना क्षेत्र के टकरूपुरा गांव के समीप तेजरफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक में बुधवार शाम को टक्कर मार दी थी। वहीं घटना में गजेन्द्र सिंह की मौके पर मौत हो गयी थी। गुरुवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।