खातेगांव: खातेगांव में कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रविवार सुबह 10 बजे खातेगांव विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व उन्नत कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु कृषि विभाग द्वारा “कृषि रथ” अभियान की शुरुआत की गई। यह कृषि रथ दिनांक 16 मई से 25 मई 2026 तक विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा।