रायडीह: वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
Raidih, Gumla | Jun 26, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के रमजा गांव से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान रमजा गांव निवासी दीपक सिंह, उम्र 20 वर्ष, पिता अकलु सिंह के रूप में की गई है।