भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहा के समीप एक टेम्पो से विदेशी शराब को पुलिस ने किया जब्त, चालक सहित दो लोग गिरफ्तार
भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहा के समीप एक टेंपू से विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया। वही शामिल चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक टेंपू में तहखाना बनाकर शराब छुपाकर लाई जा रही थी। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक टेंपू को जांच के लिए रोका गया। जिसमें विभिन्न ब्रांडो के विदेशी शराब बरामद हुआ।