भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ मनचले ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मां ने पुलिस से की शिकायत
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए निकली एक किशोरी के साथ मनचले ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के हल्ला करने पर वह मनचला वहां से भाग निकला। मामले को लेकर किशोरी की मां ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी सुबह के समय घर से शौच के लिए गई थी।