भोरे: लालाछापर पोखरा के पास पुलिस ने जांच के दौरान एक बाइक से 58 पीस शराब किया बरामद,एक अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार
थाना क्षेत्र के लाल छापर पोखरा के पास पुलिस ने जांच के दौरान एक बाइक से जहां 58 पीस देसी शराब को बरामद कर लिया। वहीं शामिल एक अभिव्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में बाइक पर पीछे बैठा दूसरा साथी फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कन्हैया यादव बताया जा रहा है। वहीं फरार दूसरा साथी इस गांव के अशोक यादव बताया जा रहा है।