बिहारीगंज: पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, ब्यूटी कुमारी रहीं प्रथम
चमेली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ब्यूटी कुमारी ने प्रथम, अनमोल कुमारी ने द्वितीय और मीनाक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार झा ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण हैं।