राजगढ़: राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे करीब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही खिलचीपुर नाके पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।