दरभंगा: बड़ा बाजार में लूटपाट के विरोध में जन सुराज पार्टी का प्रतिरोध मार्च
दरभंगा के बड़ा बाजार में स्वर्ण व्यवसाय के साथ हुए करोड़ों की लूटपाट को लेकर जन सुराज पार्टी की मिथिलांचल व्यवसाय प्रकोष्ठ के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह प्रतिरोध मार्च दरभंगा के शुभंकरपुर से निकलकर महराजी पुल , राम चौक , गांधी चौक, बड़ा बाजार होते हुए दरभंगा टावर पहुंचा। जहां यह एक सभा में तब्दील हो गई। इस बारे में जानकारी मंगलवार की शाम 7.15 दी।