गया टाउन सीडी ब्लॉक: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त,दो गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर कल दिनांक 14 जून रविवार की मध्यरात्रि को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त किया गया। इस दौरान दो अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 15 जून सोमवार की शाम 6 बजे के करीब गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।