सरदारशहर: सरदार शहर में लीकेज के कारण सड़क पर भरा पानी, राहगीरों और व्यापारियों को हो रही परेशानी
सरदारशहर में सोमनाथ आश्रम के आगे गिनाणी की दीवार में लीकेज के कारण मुख्य सड़क पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या बीहड़ बुंगली बालाजी धाम मार्ग, पर्यावरण सर्किल से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर अधिक गंभीर बनी हुई है।