लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद कांग्रेस ने अब कुमाऊं क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर स्वराज आश्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश समेत कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में जनसभा की तैयारियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार रैली में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी का दावा है कि इस जनसभा में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।
#Haldwani #MallikarjunKharge #Congress #CongressRally #Kumaon #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliticalNews #BreakingNews #RahulGandhi #GaneshGodiyal #YashpalArya #SumitHridayesh #HindiNews #LatestNews #HaldwaniExpressNews #NewsReel #IndiaPolitics #ViralNews #Reels
Haldwani, Nainital | Jul 28, 2026