अतरी: टेटुआ पुल पर से हटाया गया अतिक्रमण, जाम से मिली राहत
Atri, Gaya | Jun 10, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ पुल पर से थाना अध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुल पर लगे ठेला और अस्थायी दुकानों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह खाली कराया गया। अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि पहले लगभग हर दिन पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती थी।