मेदिनीनगर (डालटनगंज): रांची से कार बुक कर पांकी में लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल, नकद और कार की चाभी बरामद
रांची के काठीटाड़ से स्वीफ्ट डिजायर कार बुक कर पांकी थाना क्षेत्र के जंगल में लाकर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार है। लूटे गए दो मोबाइल फोन, नगद और कार की चाभी बरामद की गयी है। घटना 24 अप्रैल को हुई थी। इस संबंध में विकास कुमार राम के द्वारा एफआइआर दर्ज की गयी थी। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार शाम 7 बजे इसकी पुष्टि की।