सिरोंज: शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर इमरजेंसी सायरन स्थापित, एसडीएम ने दी जानकारी
Sironj, Vidisha | May 16, 2025 सिरोंज में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल को लागू किया गया है।शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर इमरजेंसी सायरन स्थापित किए गए हैं। ये स्थान हैं वॉटर बॉक्स, नगर पालिका कार्यालय, कपड़ा बाजार की पुलिस चौकी, क्षत्रीनाका और पंचकुइयां।