नाथद्वारा: नाथद्वारा पुलिस ने बजरी माफिया पर की सख्त कार्रवाई, अवैध बजरी भरा ट्रैक्टर किया ज़ब्त
राजसमंद जिले के नाथद्वारा पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन का मामला सामने आया है। पुलिस जाप्ता देख अज्ञात ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रॉली में अवैध बजरी भरी हुई पाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्