इटारसी: इटारसी नगर पालिका का युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किया घेराव, जमकर की नारेवाजी
इटारसी में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेयजल आपूर्ति में अनियमितता, नगरपालिका में कथित भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया। इस आंदोलन की शुरुआत डीजे, कांग्रेस के झंडों और नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।