परिहार: बाया-परसा सड़क पर कीचड़ से आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान
परिहार प्रखंड के बाया से परसा गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर हल्की बारिश के बाद कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है। सड़क पर कीचड़ लबालब होने से राहगीरों, बाइक चालकों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क फिसलन भरी हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात शुरू होते ही सड़क की हालत बद