बीकानेर: बीकानेर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, गिरे पेड़-पौधे
बीकानेर। बुधवार देर रात करीब 11 बजे शहर में तेज आंधी-बारिश शुरू हुई जो आधा घंटा चली। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगह पेड़ गिरे, बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। गुरुवार दोपहर 2 बजे अरजनसर-महाजन क्षेत्र में बारिश से गलियों में पानी भर गया ।