शहपुरा: पिटरी गांव में खेत की मेड़ पर 8 वर्षीय लड़की को सांप ने काटा, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के पिटरी गांव में खेत की मेड़ पर 8 वर्षीय लड़की को सर्प ने रविवार सुबह 10:30 बजे काट लिया लड़की को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़की अपने परिजनों के साथ खेत गई थी उसी दौरान सर्प ने लड़की के पैर और हाथ में काट लिया लड़की का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है ।